फ्लेक्स-फ्यूल ईंधन 5,000 पेट्रोल पंपों तक पहुंचाया जाएगा
भोपाल [ महामीडिया]
तेल कंपनियां जल्द ही मुंबई-पुणे-नागपुर कॉरिडोर में 100 पेट्रोल पंपों पर फ्लेक्स-फ्यूल की बिक्री शुरू करेंगी। इसके बाद इस ईंधन की बिक्री का दायरा बढ़ाकर 2027 के अंत तक देश के प्रमुख शहरों में 5,000 पेट्रोल पंपों तक पहुंचाया जाएगा। देशभर में खुदरा पेट्रोल पंपों पर फ्लेक्स-फ्यूल की उपलब्धता नहीं होना भारत में फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को बाजार में उतारने में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक रहा है। फ्लेक्स-फ्यूल ऐसे ईंधन को कहा जाता है जिसमें पेट्रोल के साथ कम से कम 85 प्रतिशत एथनॉल मिला होता है। ऐसे ईंधन पर चलने के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए वाहनों को फ्लेक्स-फ्यूल वाहन कहा जाता है। मारुति सुजूकी द्वारा भारत की पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार वैगनआर के फ्लेक्स-फ्यूल संस्करण के लॉन्च के बाद अपने संबोधन में प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत में विभिन्न वाहन श्रेणियों में एफएफवी को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जायेगा ।