भारत के मसाला निर्यात में गिरावट
भोपाल [ महामीडिया] मसालों के उत्पादन में शीर्ष देशों में शामिल भारत के मसाला निर्यात में गिरावट आई है। स्पाइसेस बोर्ड के अनुसार वित्त वर्ष 2025-26 में भारत के मसालों के निर्यात में मात्रा के हिसाब से 4% और मूल्य के हिसाब से 6% की सालाना गिरावट दर्ज की गई। भारतीय मसालों के निर्यात में 2025-26 के दौरान इसी अवधि के 4.72 बिलियन डॉलर की तुलना में 6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह 4.43 बिलियन डॉलर रहा। भारत के सबसे बड़े निर्यात मसाला लाल मिर्च की मात्रा में 4% और मूल्य में 12% की गिरावट आई है जबकि जीरे के निर्यात मूल्य में 28% से अधिक की भारी कमी आई है और सौंफ का निर्यात भी आधे से ज्यादा घट गया है।