अमेरिका की दवा कंपनी को भारत पेटेंट नहीं देगा
भोपाल [ महामीडिया]
अमेरिका की एक दवा कंपनी AbbVie को भारत ने तगड़ा झटका दिया है है। पेटेंट कार्यालय ने इस कंपनी को हेपेटाइटिस सी कॉम्बो थेरेपी पर पेटेंट देने से मना कर दिया है। दरअसल अमेरिकी कंपनी जिस कॉम्बो थेरेपी के लिए पेटेंट मांग रही थी उसे हेपेटाइटिस सी के इलाज के लिए एक महत्वपूर्ण तरीका माना जाता है। मरीजों तक इसकी पहुंच बनी रहे इसके लिए थेरेपी का सस्ता और जेनेरिक वर्जन उपलब्ध होना जरूरी है लेकिन पेटेंट मिल जाने से ऐसा नहीं हो पाता। हेपेटाइटिस सी कॉम्बो थेरेपी को दुनिया भर में Mavyret नाम से बेचा जाता है।