जापान ने भारतीय आमों के आयात पर रोक लगायी

जापान ने भारतीय आमों के आयात पर रोक लगायी

भोपाल [ महामीडिया] भारत को दुनिया में आमों का राजा माना जाता है और उत्पादन से लेकर निर्यात तक में भारत शीर्ष देशों में शामिल है। लेकिन हाल ही में भारतीय आमों को लेकर जापान मे हलचल हो रही है । जापान के अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान कीटाणुशोधन और सुरक्षा उपायों में कमियों का हवाला देते हुए भारत की प्रीमियम आम किस्मों के आयात पर रोक लगा दी है।इस रोक में केसर, अल्फांसो, लंगड़ा और बंगनपल्ली जैसी टॉप क्लास किस्में शामिल थीं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा आम उत्पादक देश है। साल 2024-25 के दौरान देश में रिकॉर्ड 228.37 लाख मीट्रिक टन आम के उत्पादन का अनुमान लगाया गया था। भारत से अल्फांसो, तोतापुरी, केसर, नीलम और मल्लिका जैसी किस्में विदेशों में खूब निर्यात की जाती हैं।

सम्बंधित ख़बरें