भेदिया कारोबार मामले में 40 लाख का जुर्माना
भोपाल [ महामीडिया]
रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लिमिटेड की पूर्व कार्यकारी चेयरपर्सन रश्मि सलूजा को कथित भेदिया कारोबार के एक मामले में करीब 2 करोड़ रुपये की अवैध कमाई लौटाने का निर्देश दिया गया है। उन पर लगभग 40 लाख का जुर्माना भी लगाया है। यह मामला उन सौदों से जुड़ा हुआ है जो बर्मन समूह की 25 सितंबर 2023 को आरईएल के आम शेयरधारकों के लिए ओपन ऑफर की घोषणा से पहले किए गए थे। सेबी ने आरोप लगाया है कि सलूजा ने 21 और 22 सितंबर, 2023 को आरईएल के शेयर तब बेचे जब उनके पास आने वाले ओपन ऑफर से जुड़ी अप्रकाशित मूल्य की संवेदनशील जानकारी थी। नियामक ने नवंबर 2023 में बर्मन समूह से ईमेल मिलने के बाद जांच शुरू की थी।