देवास में एचडीएफसी का फरार प्रबंधक गिरफ्तार

देवास में एचडीएफसी का फरार प्रबंधक गिरफ्तार

भोपाल [ महामीडिया]

देवास जिले के थाना कन्नौद में एचडीएफसी बैंक में वर्ष 2022 में पदस्थ मैनेजर शुभम राठौर ने एटीएम में जमा किये जाने वाले 6 लाख 50 हजार रूपये का गबन कर लिया था। मामले में केस दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने कई बार उसके निवास स्थान व पैतृक स्थान पर पर दबिश दी लेकिन उसका पता नहीं चल रहा था। इसके बाद उस पर इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने पीछा करके उसे  पकड़लिया है । आरोपी शुभम ने गबन करना स्वीकार  कर लिया है। इसके बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत करके रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें