वेनेजुएला भूकंप के मलबे में बच्चे का जन्म
भोपाल [ महा मीडिया] वेनेजुएला रेस्क्यू टीम ने ढह चुकी इमारत की छत को तोड़कर एक नवजात बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला है। मलबे के नीचे दबी एक गर्भवती महिला ने बच्ची को जन्म दिया था। कई लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है। लोग अपने लोगों को ढूंढ रहे हैं। मलबा हटाने की कोशिशें की जा रही है और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है ।