ऑपरेशन सिंदूर में सर्वोच्च बलिदान देने वाले छह शहीदों के नाम सार्वजनिक
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए भारतीय सशस्त्र बलों के 6 जवानों के नाम पहली बार आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक किए गए हैं। इन नामों को नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट के 'रोल ऑफ ऑनर' में शामिल किया गया है। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की 3D वॉल पर साल 2025 के खंड में भी उनके नाम अंकित किए गए हैं।
ऑपरेशन सिंदूर में सर्वोच्च बलिदान देने वाले 6 जवानों की सूची :
- सूबेदार मेजर पवन कुमार - हेडक्वार्टर्स, 10 इन्फैंट्री ब्रिगेड
- राइफलमैन सुनील कुमार - चौथी बटालियन, जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री (मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित)
- लांस नायक दिनेश कुमार - 5 फील्ड रेजीमेंट
- अग्निविर मूद मुरली नाइक - 851 लाइट रेजीमेंट
- हवलदार सुनील कुमार सिंह - 237 फील्ड वर्कशॉप कंपनी
- सार्जेंट सुरेंद्र कुमार - 39 विंग, भारतीय वायुसेना (वायु पदक से सम्मानित)