इंदौर में निकली नकली नोट की फैक्ट्री
भोपाल [ महा मीडिया] इंदौर के सिंगापुर टाउनशिप में पुलिस ने नकली नोट छापने की एक मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। जहां से नकली नोटों के साथ ही नोट छापने में इस्तेमाल होने वाली प्रिंटिंग मशीन और अन्य सामग्री जब्त की गई है। इस मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड सहित दो आरोपियों दीपक और संजय नाम के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।