महिला टी-20 विश्व कप में आज श्रीलंका का सामना स्कॉटलैंड से
भोपाल [ महामीडिया] महिला टी-20 विश्व कप में आज श्रीलंका का सामना स्कॉटलैंड से होगा। सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए श्रीलंका को यह मैच हर हाल में जीतना होगा। यह सामना मैनचेस्टर में भारतीय समयानुसार रात 11 बजे से खेला जाएगा। श्रीलंका ग्रुप-B में 4 मैचों में 4 अंको के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। वहीं स्कॉटलैंड पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। उसके 4 मैचों 1 जीत के साथ सिर्फ 2 अंक ही हैं। टी-20 वर्ल्ड कप हिस्ट्री में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी।