म.प्र. और महाराष्ट्र में मानसून आगे बढ़ा

म.प्र. और महाराष्ट्र में मानसून आगे बढ़ा

भोपाल [ महा मीडिया] 

दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है। मौसम विभाग ने बताया कि अनुकूल परिस्थितियों के चलते यह उत्तर-पूर्वी अरब सागर, गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ भागों के साथ-साथ महाराष्ट्र के शेष हिस्सों तक आगे फैल गया है। मॉनसून ने राज्य के कुछ हिस्सों में दस्तक दे दी है और अगले कुछ दिनों के भीतर इसके पूरे  मध्य प्रदेश में आगे बढ़ने की पूरी संभावना है। मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट बना हुआ है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक में अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल बनी हुई हैं और दोनों राज्यों के अधिकांश क्षेत्रों में झमाझम बारिश और गरज के साथ फुहारें पड़ने का अनुमान है

सम्बंधित ख़बरें