भारतीय पासपोर्ट की फीस में वृद्धि
भोपाल [ महामीडिया] एक जुलाई से पासपोर्ट बनवाना या री-इश्यू कराना महंगा हो जाएगा। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट की फीस बढ़ाने का निर्णय किया है। 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट की फीस 1,500 रुपए से बढ़कर 2,500 रुपए हो जाएगी। वहीं तत्काल पासपोर्ट के लिए अब 5,000 रुपए देने होंगे जो पहले 3,500 रुपए थी।