फीफा ने नेपाल फुटबॉल संघ को निलंबित किया
भोपाल [ महामीडिया]
फीफा ने अखिल नेपाल फुटबॉल संघ को तत्काल प्रभाव से अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया है । इस निर्णय से नेपाल की राष्ट्रीय टीमें और क्लब अगले आदेश तक किसी भी अंतरराष्ट्रीय फीफा और एएफसी फुटबॉल प्रतियोगिताओं में भाग नहीं ले सकते हैं। नेपाल सरकार और राष्ट्रीय खेल परिषद की गतिविधियों द्वारा फुटबॉल संघ के प्रशासन और स्वायत्तता में अत्यधिक हस्तक्षेप किया गया जो फीफा के नियमों का उल्लंघन माना गया है । यह निर्णय नेपाल में फुटबॉल के संचालन और प्रशासन को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद के बाद लिया गया है।