विदेशी निवेश के मामले में भारत पसंदीदा बाजार बना

विदेशी निवेश के मामले में भारत पसंदीदा बाजार बना

भोपाल [ महा मीडिया] 

भारत एशिया प्रशांत क्षेत्र में निजी निवेश (प्राइवेट इक्विटी और वेंचर कैपिटल) के लिए सबसे पसंदीदा बाजार बन गया है। लेकिन अब सिर्फ तेज आर्थिक विकास देखकर निवेश नहीं हो रहा। निवेशक अब यह भी देख रहे हैं कि किसी देश में नियम कितने साफ हैं कारोबार करना कितना आसान है पैसा निकालने के रास्ते कितने मजबूत हैं और स्थानीय स्तर पर काम करना कितना मुश्किल है। निवेश के मौके के मामले में भारत पहले नंबर पर है। भारत का स्कोर 0.78 रहा जबकि पूरे एशिया प्रशांत का औसत 0.64 है। इसका मतलब है कि निवेशकों को भारत में लंबे समय तक अच्छा कारोबार और बेहतर कमाई की सबसे ज्यादा उम्मीद है। भारत के बाद जापान और चीन का स्कोर 0.72, सिंगापुर का 0.71 और दक्षिण कोरिया का 0.70 रहा।  निजी इक्विटी और नए कारोबार में निवेश करने वाले दोनों तरह के निवेशकों की पहली पसंद भारत ही है।

देश  अवसर सूचकांक 
भारत 0.78
जापान 0.72
चीन (मेन लैंड) 0.72
सिंगापुर 0.71
दक्षिण कोरिया 0.70

सम्बंधित ख़बरें