भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 18 जुलाई से ओरछा में

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 18 जुलाई से ओरछा में

भोपाल [ महामीडिया]

म.प्र. भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आगामी 18 और 19 जुलाई को रामराजा सरकार की नगरी ओरछा में होने जा रही है। यह बैठक राजनीतिक रूप से बेहद अहम होगी क्योंकि यह भाजपा के  प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के कार्यकाल की पहली प्रदेश कार्यसमिति बैठक होगी।इस कार्यसमिति बैठक से भाजपा दतिया विधानसभा सीट पर होने जा रहे उप चुनाव को भी साधने की कोशिश करेगी क्योंकि ओरछा से दतिया की दूरी सिर्फ 45 किलोमीटर है। इस बैठक के ठीक अगले ही दिन 20 जुलाई से मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। 

 

सम्बंधित ख़बरें