मोदी ने मेलबर्न में भारतीय प्रवासियों को किया संबोधित

मोदी ने मेलबर्न में भारतीय प्रवासियों को किया संबोधित

नई दिल्ली (महामीडिया):  पीएम नरेंद्र मोदी दो दिन के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मेलबर्न मीट्स मोदी प्रोग्राम में 30 हजार भारतीयों को संबोधित किया । इस कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को मजबूत करने में भारतीय समुदाय की सबसे बड़ी भूमिका रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पिछले 12 सालों में उनकी तीसरी ऑस्ट्रेलिया यात्रा है। पीएम ने इसे 'हैट-ट्रिक' बताया है।

उन्होंने कहा, 'मैं उस जमीन के पारंपरिक मालिकों को नमन करते हुए अपनी बात शुरू करना चाहता हूं जहां हम मिल रहे हैं और मैं उनके बुज़ुर्गों चाहे वे पहले के हों, अभी के हों या आने वाली पीढ़ी के को सम्मान देता हूं। यह कार्यक्रम हाउसफ़ुल है।

यह ब्लॉकबस्टर है, इससे पहले मैं आप सभी से सिडनी में दो बार मिल चुका हूं। मैं मेलबर्न के लोगों से मिलने का भी इंतजार कर रहा था। इसलिए इस बार मैंने सोचा कि मैं मेलबर्न के लोगों के साथ 'फ्लैट व्हाइट कॉफी' पीऊंगा।'

पीएम मोदी ने कहा, 'यह दिखाता है कि भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध किस ऊंचाई पर पहुंच गए हैं और इन संबंधों को मजबूत करने में आप सभी की सबसे बड़ी भूमिका रही है।'

भारतीय समुदाय के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'आप सभी ऑस्ट्रेलिया के विकास को अपने परिश्रम से सींच रहे हैं। मैं जानता हूं कि आपकी एक नजर भारत पर लगातार रहती है कि भारत क्या कर रहा है? 21वीं सदी का भारत आज विकसित होने पर काम कर रहा है।'

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, 'मेलबर्न ने सचमुच सबका दिल जीत लिया है। मैं अपने मित्र और भारत के मित्र प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज का भी बहुत आभारी हूं। आप सिडनी में हमारे साथ थे और आज आप यहां मेलबर्न में भी भारतीय समुदाय के साथ शामिल हुए हैं; एक तरह से, यह सफर पूरा हो गया है।

सम्बंधित ख़बरें