लॉर्ड्स के मैदान पर महिला टेस्ट क्रिकेट आज पहली बार

लॉर्ड्स के मैदान पर महिला टेस्ट क्रिकेट आज पहली बार

भोपाल [ महा मीडिया] क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स पर पहली बार महिला टेस्ट खेला जाएगा। 142 साल बाद अब इस मैदान पर महिला टेस्ट मैच होगा जिसमें भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। यह महिला क्रिकेट इतिहास का 153वां टेस्ट मैच होगा। इंग्लैंड महिला टीम ने 1937 से अब तक देश के 19 मैदानों पर 55 टेस्ट खेले हैं। लॉर्ड्स इस सूची में शामिल होने वाला 20वां मैदान बन जाएगा। भारत 1995 के बाद से इंग्लैंड के विरुद्ध कोई टेस्ट नहीं हारी है। इंग्लैंड की धरती पर खेले गए 9 टेस्ट में भी भारत को हार नहीं मिली है। मैच भारतीय समय के हिसाब से दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। 

सम्बंधित ख़बरें