कॉल प्रबंधन सेवा ट्राई के अधिकार क्षेत्र में जाएँगी

कॉल प्रबंधन सेवा ट्राई के अधिकार क्षेत्र में जाएँगी

भोपाल [ महा मीडिया] सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय कॉल प्रबंधन सेवा देने वाले ऐप्लिकेशनों से जुड़े भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण के अनुरोध पर विचार कर रहा है। ट्राई ने अनुरोध किया है कि उसे इन ऐप पर नजर रखने वाली अधिकृत एजेंसी का दर्जा दिया जाए। मंत्रालय इस मामले पर दूरसंचार विभाग के साथ बातचीत कर रहा है।अभी  कॉलर आईडी ऐप सीधे तौर पर ट्राई के अधिकार क्षेत्र में नहीं आते हैं। मध्यस्थ के तौर पर वह अभी सूचना-प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत आने वाले नियम एवं कानूनों से नियंत्रित होते हैं। ट्राई लाइसेंस प्राप्त दूरसंचार, इंटरनेट और ब्रॉडकास्टिंग सेवा प्रदाताओं के लिए नियम तय करता है। यदि ऐसा होता है तो कॉल प्रबंधन सेवा ट्राई के सीधे अधिकार क्षेत्र में आ जाएँगी।

सम्बंधित ख़बरें