महाराष्ट्र के बारह ठिकानों पर एटीएस के छापे

महाराष्ट्र के बारह ठिकानों पर एटीएस के छापे

भोपाल [ महा मीडिया] महाराष्ट्र एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) ने आज शुक्रवार को प्रदेश भर में कई जगहों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई पाकिस्तान के हैंडलर शहजाद भट्टी के साथ सोशल मीडिया पर जुड़े कुछ लोगों के कनेक्शन में की गई है। मुंबई, ठाणे, कुर्ला, बांद्रा, जोगेश्वरी, नवी मुंबई, मीरा रोड, भयंदर, सांगली, सतारा और छत्रपति संभाजीनगर समेत कई जगहों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई उन लोगों के विरुद्ध की जा रही है जो कथित तौर पर सोशल मीडिया के जरिए भट्टी के संपर्क में थे। । इन छापों का उद्देश्य युवाओं को बरगलाने और सोशल मीडिया के जरिए गैर-कानूनी गतिविधियों की साजिश रचने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करना है।

सम्बंधित ख़बरें