अधिक अल्कोहल वाली दवाओं की बिक्री पर रोक

अधिक अल्कोहल वाली दवाओं की बिक्री पर रोक

भोपाल [ महा मीडिया] केंद्र सरकार ने बारह प्रतिशत  से अधिक अल्कोहल वाली दवाओं की खुली बिक्री बंद कर दी है। अब यह दवाएं डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के बिना नहीं बेची जा सकेंगी। दवाओं के गलत उपयोग को रोकने के लिए सरकार ने दवाओं से जुड़े नियम में यह बदलाव किया है।
नए नियम के तहत उन सभी पीने वाली दवाओं को 'शेड्यूल H1' की श्रेणी में शामिल कर दिया गया है जिनमें इथाइल अल्कोहल की मात्रा 12% से अधिक होती है और जो 30 मिलीलीटर से बड़ी बोतल में बेची जाती हैं।
इस बदलाव के बाद अब इन दवाओं की खुलेआम बिक्री नहीं हो सकेगी और मेडिकल स्टोर्स के लिए इन्हें बेचने के नियम कड़े हो जाएंगे। इसके अलावा दवा दुकानदारों को इन दवाओं की बिक्री का पूरा रिकॉर्ड एक अलग रजिस्टर में रखना होगा।

सम्बंधित ख़बरें