वीवो मोबाइल और डिक्सन टेक्नोलॉजीज ने सयुंक्त कंपनी बनाई

वीवो मोबाइल और डिक्सन टेक्नोलॉजीज ने सयुंक्त कंपनी बनाई

भोपाल [ महा मीडिया] 

भारतीय इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी डिक्सन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने स्मार्टफोन बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने वीवो मोबाइल  के साथ एक जॉइंट वेंचर बनाने के लिए औपचारिक समझौता किया है। डिक्सन टेक्नोलॉजीज और वीवो मोबाइल इंडिया के बीच हुए इस समझौते के तहत एक नई जॉइंट वेंचर कंपनी बनाई जाएगी। यह कंपनी मुख्य रूप से स्मार्टफोन सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर के रूप में काम करेगी। इस साझेदारी में डिक्सन की हिस्सेदारी 51% होगी जबकि वीवो मोबाइल इंडिया के पास 49% शेयर रहेंगे।

सम्बंधित ख़बरें