यमुनोत्री में भूस्खलन से हजारों श्रद्धालु फंसे

यमुनोत्री में भूस्खलन से हजारों श्रद्धालु फंसे

भोपाल [ महा मीडिया] 

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में स्यानाचट्टी के पास यमुनोत्री हाईवे और नालूपानी के पास  गंगोत्री एवं यमुनोत्री मार्ग भूस्खलन  से बंद हैं। यमुनोत्री मार्ग बंद होने से वहां लगभग एक हजार श्रद्धालु  फंसे हैं। प्रभावित क्षेत्रों के 10 जिलों में बारिश के कारण स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। पिथौरागढ़ में आदि कैलाश मार्ग चट्टानें गिरने से बंद है। हरिद्वार में भारी बारिश के कारण सड़कों पर 3-4 फीट पानी भर गया है। यमुनोत्री धाम की ओर जाने वाले वाहनों को बड़कोट में और वापसी वालों को जानकी चट्टी पर रोककर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।  मलबा हटाने का काम  जारी हैं लेकिन लगातार बारिश के कारण कार्य में बाधा आ रही है।

सम्बंधित ख़बरें