आज भारतीय शेयर बाजार भारी बढ़त पर
भोपाल [ महा मीडिया] आज शुक्रवार 10 जुलाई को सेंसेक्स 700 अंक की तेजी के साथ 77,500 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 200 अंकों की तेजी है 24,150 पर पहुंच गया है। आज के कारोबार में आईटी और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी है। पहली तिमाही के नीतेजों के बाद टीसीएस के शेयर में आज 2% से ज्यादा की तेजी है।