वेनेजुएला भूकंप में मरने वालों की संख्या तीन हजार आठ सौ से पार

वेनेजुएला भूकंप में मरने वालों की संख्या तीन हजार आठ सौ से पार

भोपाल [ महा मीडिया] वेनेजुएला में 24 जून को आए दो शक्तिशाली भूकंपों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,812 हो गई है। इस आपदा में 16,740 लोग घायल हुए हैं जबकि 17,907 लोग बेघर हो चुके हैं।अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से वेनेजुएला पर लगे प्रतिबंधों में राहत देने की अपील दोहराई है। उनका कहना है कि विदेशों में वेनेजुएला की बड़ी मात्रा में संपत्तियां और धनराशि फंसी हुई है। यदि इन्हें जारी कर दिया जाए तो भूकंप प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण के साथ रोजगार और शिक्षा कार्यक्रमों के लिए भी पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हो सकते हैं।

 

सम्बंधित ख़बरें