भारत के आर्थिक वृद्धि दर अनुमान में गिरावट
भोपाल [ महा मीडिया] एशियाई विकास बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटा दिया है। बैंक का कहना है कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतें, परिवहन लागत में बढ़ोतरी और इससे उपभोक्ताओं पर बढ़ता खर्च निजी खपत को प्रभावित कर रहा है। इसी वजह से पहले की तुलना में आर्थिक विकास की रफ्तार थोड़ी धीमी रहने का अनुमान लगाया गया है।संशोधित अनुमान के बावजूद भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में बना रहेगा। भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.9 प्रतिशत से घटाकर 6.6 प्रतिशत कर दिया है। इससे पहले अप्रैल में बैंक ने 6.9 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान जताया था।फिर भी यह अनुमान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के 6.4 प्रतिशत के अनुमान से बेहतर है।