चीन ने न्यूजीलैंड के चार सांसदों पर प्रतिबंध लगाया

चीन ने न्यूजीलैंड के चार सांसदों पर प्रतिबंध लगाया

भोपाल [ महामीडिया] चीन ने ताइवान का दौरा करने वाले न्यूजीलैंड के चार सांसदों के चीन, हांगकांग और मकाऊ में प्रवेश पर एक साल का प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही बीजिंग ने संकेत दिया है कि यदि सांसद अपने ताइवान दौरे के लिए माफी मांगते हैं तो इस प्रतिबंध को हटाया जा सकता है। प्रतिबंध उन चार सांसदों पर लगाया गया है जिन्होंने मई में ताइवान की राजधानी ताइपे का संसदीय दौरा किया था। इन सांसदों में 

  • लौरा मैकक्ल्यूर (एसीटी पार्टी)
  • डेविड विल्सन (न्यूजीलैंड फर्स्ट)
  • मरीन पुग (नेशनल पार्टी)
  • डंकन वेब (लेबर पार्टी) शामिल हैं

सम्बंधित ख़बरें