उज्जैन सिंहस्थ से पहले संदीपनी लोक बनेगा
भोपाल [ महामीडिया]
उज्जैन में श्रीमहाकाल महालोक के बाद अब भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली संदीपनी आश्रम में संदीपनी लोक बनने जा रहा है। इसे सिंहस्थ से पहले तैयार करने की योजना है। यह वही स्थान है जहां पर भगवान श्रीकृष्ण ने बलराम और सुदामा के साथ 16 विद्या और 64 कलाओं का ज्ञान अर्जित किया था। यह न केवल उज्जैन की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को सहेजेगी बल्कि गौरवशाली गुरुकुल परंपरा से भी जोड़ेगी।