म.प्र. की महाविद्यालीन शिक्षा एवं परीक्षा प्रणाली में व्यापक बदलाव

म.प्र. की महाविद्यालीन शिक्षा एवं परीक्षा प्रणाली में व्यापक बदलाव

भोपाल [ महा मीडिया]

उच्च शिक्षा विभाग आगामी शैक्षणिक सत्र से प्रदेश के विश्वविद्यालयों और उनसे संबद्ध महाविद्यालयों की शिक्षा एवं परीक्षा प्रणाली में व्यापक बदलाव करने जा रहा है। लगभग चार दशक बाद उच्च शिक्षा व्यवस्था में किए जा रहे इन सुधारों को राज्य सरकार की अनुमति मिल चुकी है। नई व्यवस्था के तहत उत्तर पुस्तिकाओं का शत-प्रतिशत डिजिटल मूल्यांकन, ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली तथा विद्यार्थियों की डिजिटल शैक्षणिक पहचान जैसे प्रावधान लागू किए जाएंगे। प्रदेश के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में अध्ययनरत लाखों विद्यार्थियों को इस नई व्यवस्था का लाभ मिलेगा। इन बदलावों से शिक्षा प्रणाली अधिक पारदर्शी और छात्र-केंद्रित बनेगी।

सम्बंधित ख़बरें