प्रथम 'विश्व योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप' अहमदाबाद में शुरू

प्रथम 'विश्व योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप' अहमदाबाद में शुरू

अहमदाबाद  [महामीडिया]

प्रथम 'विश्व योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप' अहमदाबाद के एका एरीना में शुरू हो गई है जो कि आठ जून तक चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस प्रतियोगिता का वर्चुअल माध्यम से शुभारम्भ किया। इस चैंपियनशिप में भारत सहित 60 से अधिक देशों के 500 से अधिक एथलीट और प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में ट्रेडिशनल योगासन, आर्टिस्टिक योगासन, रिदमिक योगासन और टीम इवेंट्स जैसी रोमांचक स्पर्धाएं शामिल हैं। इसका उद्देश्य योग को एक वैश्विक खेल के रूप में स्थापित करना और 2036 तक इसे ओलंपिक खेलों का हिस्सा बनाने की दिशा में प्रयास करना है।

सम्बंधित ख़बरें