मुंबई में सीएनजी की कीमतें दो रूपए बढ़ी
भोपाल [ महामीडिया]
महानगर गैस लिमिटेड ने मुंबई और आसपास के इलाकों में सीएनजी ₹2 प्रति किलो महंगी कर दी है। इसके साथ ही घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस के दाम भी 50 पैसे प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर बढ़ा दिए गए हैं। नई दरें आज से लागू हो गई हैं। यहां सीएनजी की कीमत ₹84 प्रति किलो से बढ़कर ₹86 प्रति किलो हो गई है। वहीं घरेलू पीएनजी की कीमत अब ₹52 प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर हो गई है। 15 दिनों में ईंधन के दामों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले 14 मई को भी गैस की कीमतों में ₹2 बढ़ोतरी की गई थी।