पुणे जा रही निजी बस सड़क हादसे में चार यात्री मरे
भोपाल [ महामीडिया] आज शनिवार सुबह परभणी-पाथरी हाईवे पर मोटरसाइकिल और निजी यात्री बस की आमने-सामने टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है । टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल पूरी तरह से चकनाचूर हो गई है । यह हादसा परभणी-पाथरी मार्ग पर राहुल जिनिंग के पास अंधरवाड़ मारुति मंदिर इलाके में हुआ है । टक्कर के सही कारणों का पता लगाने के लिए जाँच शुरू कर दी गई है। पीड़ितों और दुर्घटना के कारणों के बारे में विस्तृत जानकारी का अभी इंतजार है।