पांचवीं और आठवीं की पूरक परीक्षा 16 जून से
भोपाल [ महामीडिया] कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा सत्र 2025-26 की संशोधित समय-सारणी जारी कर दी है। पहले घोषित कार्यक्रम में आंशिक बदलाव करते हुए अब परीक्षाएं 16 जून से 23 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। इससे पहले पुनः परीक्षा एक जून से शुरू होने वाली थी लेकिन लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए परीक्षा कार्यक्रम आगे बढ़ा दिया गया। वहीं पुन:परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 24 से 28 जून तक पूरा कराया जाएगा।