लगातार पांचवीं बार भारतीय मूल के छात्र ने स्पेलिंग बी का खिताब जीता
भोपाल [ महा मीडिया]
लगातार पांचवीं बार भारतीय मूल के छात्र ने स्पेलिंग बी का खिताब जीत लिया है। अमेरिका की सबसे कठिन मानी जाने वाली प्रतियोगिता ‘स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी’ का खिताब 14 साल के भारतीय-अमेरिकी छात्र श्रेय पारिख ने जीत लिया है। कैलिफोर्निया के श्रेय पारिख ने 90 सेकंड में 32 शब्दों की सही स्पेलिंग लिखी और न्यू जर्सी के 12 साल ईशान गुप्ता को हराकर यह खिताब जीता।कैलिफोर्निया के रैंचो कुकामोंगा निवासी श्रेय पारिख आठवीं कक्षा के छात्र हैं। स्पेलिंग बी के नियमों के अनुसार यह उनका आखिरी साल था क्योंकि आठवीं कक्षा के बाद प्रतियोगी हिस्सा नहीं ले सकते। जीत के साथ उन्हें 50 हजार डॉलर की पुरस्कार राशि और प्रतिष्ठित स्क्रिप्स कप मिला।