क्रिकेटर ऋषभ पंत पर 12 लाख का जुर्माना

क्रिकेटर ऋषभ पंत पर 12 लाख का जुर्माना

भोपाल [ महामीडिया]  

लखनऊ सुपर जायंट्स  के कप्तान ऋषभ पंत पर गवर्निंग काउंसिल ने 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स  के विरुद्ध मैच में स्लो ओवर रेट के कारण की गई है। मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। इस सीजन में यह पहली गलती थी इसलिए नियमों के तहत ऋषभ पंत पर  केवल आर्थिक जुर्माना लगाया गया।

सम्बंधित ख़बरें