धार के भोजशाला मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी

धार के भोजशाला मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी

भोपाल [ महामीडिया] जबसे भोजशाला को मंदिर के रूप में स्वीकार  किया गया है जिसके बाद श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिल रहा है ।आज शनिवार को भोजशाला परिसर में दर्शन करने पहुंचे लोगों में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे । कई श्रद्धालु अपने साथ हनुमान जी और मां सरस्वती के चित्र लेकर पहुंचे थे। श्रद्धालुओं ने इन धार्मिक चित्रों को परिसर के अंदर ले जाने का प्रयास किया लेकिन वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोक दिया। सुरक्षाकर्मियों ने श्रद्धालुओं को बताया कि उन्हें अभी तक हाई कोर्ट के किसी नए आदेश या निर्देश की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। ऐसे में मौजूदा नियमों के अनुसार ही व्यवस्था संचालित की जा रही है। हाईकोर्ट द्वारा भोजशाला को आधिकारिक तौर पर मंदिर घोषित करने के फैसले के बाद से ही परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।

सम्बंधित ख़बरें