म.प्र.में खसरा रोगियों की संख्या आठ सौ के पार
भोपाल [ महामीडिया] 2026 में खसरे के अधिक मरीज मिलने का अंदेशा था और हुआ भी यही। वर्ष 2025 में एक वर्ष में 1300 मामले प्रदेश में आए थे इस वर्ष के शुरुआती चार माह में ही 800 रोगी मिल चुके हैं। जांच में इनमें बीमारी की पुष्टि हो चुकी है। इनमें बीमारी का अचानक फैलाव और नियमित मामले भी हैं। मार्च 2026 की स्थिति में सबसे अधिक 123 मामले रतलाम में सामने आए हैं जबकि पिछले वर्ष मात्र 23 मामले सामने आए थे। इसके बाद मुरैना में 103, भिंड में 92, विदिशा में 76 रोगी इस वर्ष मिल चुके हैं। क्षेत्र विशेष में किसी साल जब पांच या अधिक केस मिलते हैं तो इसे आउट ब्रेक माना जाता है और तत्काल रोकथाम के उपाय करने होते हैं। राज्य के लगभग 25 जिले इससे प्रभावित हैं जिनमें सतना, इंदौर, रतलाम, शिवपुरी, दतिया, आलीराजपुर और बुरहानपुर प्रमुख हैं। केवल शुरुआती चार महीनों में ही 800 से अधिक मामलों की पुष्टि हो चुकी है जो टीकाकरण में लापरवाही का परिणाम है।