म.प्र. के 15 जिलों में आज तेज गर्मी का अनुमान
भोपाल [ महामीडिया]
म.प्र. के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी है। शुक्रवार को 12 शहरों में तापमान 43 डिग्री के पार रहा। । सड़कों पर दोपहर के समय डामर पिघलने लगा है। आज शनिवार को 15 जिलों में लू की चेतावनी जारी की गयी है जबकि इंदौर, उज्जैन-मंडला में रात का तापमान अधिक रहेगा। मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार को इंदौर, उज्जैन, रतलाम, धार और देवास में तीव्र लू का ऑरेंज अलर्ट है। भोपाल, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, मंडला में लू चलेगी। इन शहरों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार रहेगा।