डिजिटल सुधारों के विचार-विमर्श की साक्षी बनेगी संस्कारधानी

डिजिटल सुधारों के विचार-विमर्श की साक्षी बनेगी संस्कारधानी

भोपाल [ महामीडिया] संस्कारधानी आज शनिवार को देश के सबसे बड़े न्यायिक डिजिटल सुधारों के विचार-विमर्श की साक्षी बनेगी। हाई कोर्ट द्वारा आयोजित एक बेहद महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सेमिनार में भारतीय न्यायपालिका के शीर्ष नेतृत्व, विधि विद्वानों का जमावड़ा होगा। कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत सहित सुप्रीम कोर्ट के नौ वरिष्ठ न्यायाधीश, केंद्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार माहेश्वरी, जस्टिस पीएस नरसिम्हा,जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा, जस्टिस पीबी वारले,जस्टिस एन कोटेश्वर सिंह, जस्टिस आर महादेवन, जस्टिस मनमोहन, जस्टिस आलोक अराधे के अलावा जस्टिस संजीव सचदेवा सहित मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के सभी न्यायाधीश भी इस आयोजन में शामिल होंगे।आयोजन नेताजी सुभाषचंद्र बोस कल्चरल एंड इन्फार्मेशन सेंटर में सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा।

सम्बंधित ख़बरें