IPL में आज का मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच

IPL में आज का मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच

भोपाल [ महामीडिया]

IPL में आज का मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। मुकाबला ईडन गार्डन्स में शाम 7.30 बजे शुरू होगा। टूर्नामेंट में बने रहने के लिए कोलकाता को हर हाल में जीत चाहिए। दोनों टीमों के बीच अब तक 5 मैच हुए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स  ने 1 और गुजरात टाइटंस  ने 4 मैच जीते हैं। कोलकाता में आज का मौसम गर्म और उमस भरा रहने का अनुमान है। दिन में धूप और शाम को हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री के बीच रह सकता है। दोनों टीमें इस प्रकार हैं : 

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

कोलकाता: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, मनीष पांडे।

सम्बंधित ख़बरें