वट सावित्री व्रत आज

वट सावित्री व्रत आज

भोपाल [ महामीडिया] उत्तर भारतीय राज्यों में वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ अमावस्या के दिन रखा जाता है।  उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार जैसे क्षेत्रों में इसे शनि जयंती के साथ ही मनाया जाता है। महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों में इसी व्रत को ज्येष्ठ पूर्णिमा पर 'वट पूर्णिमा' के रूप में मनाने की परंपरा है। यह पर्व विशेष रूप से सुहागिन महिलाओं के लिए  महत्वपूर्ण माना जाता है। हिन्दू धर्म में वट सावित्री व्रत को अखंड सौभाग्य, पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन का प्रतीक माना जाता है। माता सावित्री ने अपने तप, प्रेम और दृढ़ संकल्प से यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस प्राप्त किए थे। तभी से यह व्रत पति की दीर्घायु और वैवाहिक सुख के लिए रखा जाता है।

सम्बंधित ख़बरें