भारत-UAE के बीच रक्षा, LPG सप्लाई को लेकर कई समझौता

भारत-UAE के बीच रक्षा, LPG सप्लाई को लेकर कई समझौता

नई दिल्ली (महामीडिया): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी UAE दौरे पर पहुंचे हैं। अबूधाबी पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक UAE एयरफोर्स के F-16 फाइटर जेट्स ने प्रधानमंत्री के विमान को एस्कॉर्ट किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूएई के दौरे पर हैं, यहां उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच द्विपक्षीय बैठक की और कई अहम समझौते किए.आपको बता दें इस दौरे के दौरान भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच रक्षा सहयोग, ऊर्जा सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश से जुड़े कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए।  दोनों देशों के बीच LPG सप्लाई को लेकर अहम समझौता हुआ। इसके अलावा स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व, रक्षा सहयोग और वडिनार में शिप रिपेयर क्लस्टर से जुड़े MoU भी साइन किए गए।

UAE ने भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर, RBL बैंक और सम्मान कैपिटल में 5 अरब डॉलर निवेश का ऐलान भी किया है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक दोनों नेताओं ने ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार, निवेश और वेस्ट एशिया के हालात पर चर्चा की। दोनों देशों ने रणनीतिक रक्षा साझेदारी का ढांचा तैयार करने पर सहमति जताई।  इससे भारत और यूएई के बीच सुरक्षा और सैन्य सहयोग और मजबूत होगा. इसके अलावा रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व और एलपीजी सप्लाई को लेकर भी समझौते हुए. माना जा रहा है कि इससे भारत की ऊर्जा सुरक्षा को बड़ा सहारा मिलेगा।  

गुजरात के वाडिनार में शिप रिपेयर क्लस्टर स्थापित करने के लिए भी एक समझौता ज्ञापन (MoU) साइन किया गया. इसका मकसद समुद्री इंफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देना है. यूएई ने भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के साथ-साथ RBL बैंक और सम्मान कैपिटल में 5 अरब डॉलर निवेश की घोषणा भी की। यूएई राष्ट्रपति के साथ बैठक में पीएम मोदी ने क्षेत्रीय तनाव को खत्म करने के लिए बातचीत और कूटनीति को जरूरी बताया. उन्होंने मुश्किल हालात में धैर्य दिखाने के लिए यूएई नेतृत्व की तारीफ की।  मोदी ने यूएई पर हुए हमलों की निंदा करते हुए कहा कि भारत हर परिस्थिति में यूएई के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है. उन्होंने यूएई में रह रहे भारतीय समुदाय का परिवार की तरह ख्याल रखने के लिए वहां की सरकार का धन्यवाद भी किया। 

सम्बंधित ख़बरें