जम्मू-कश्मीर में 15 से अधिक जगहों पर आतंकवाद के विरुद्ध छापामारी
भोपाल [ महामीडिया]
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में 15 से अधिक जगहों पर छापेमारी की गयी है। यह कार्रवाई बारामूला जिले के बोमई, वारपोरा, सोपोर और तरजू इलाकों में की गई गयी है। यह छापेमारी प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी से जुड़े मामले में की गई। छापेमारी के दौरान प्रतिबंधित संगठन से जुड़ा साहित्य और अन्य सामग्री जब्त की गई है। यह कार्रवाई मुख्य रूप से आतंकवादी साजिशों, और अलगाववादी गतिविधियों को समर्थन देने वाले नेटवर्क को तोड़ने के लिए की गई है । मामले की आगे जांच जारी है।