नवीनतम
ब्रिटेन एक जुलाई से शुल्क-मुक्त इस्पात आयात सीमा लागू करेगा
भोपाल [ महामीडिया] ब्रिटेन द्वारा स्टील आयात पर रोक लगाने के निर्णय के कारण दोनों देशों के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते को लागू करने में देरी हो सकती है। ब्रिटेन एक जुलाई 2026 से शुल्क-मुक्त इस्पात आयात पर सीमा लागू करेगा जिससे कुल कोटा मात्रा इस्पात संरक्षण उपाय की तुलना में 60 प्रतिशत कम हो जाएगी। इन स्तरों से अधिक आयात पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाया जाएगा। यह उपाय उन इस्पात उत्पादों के आयात पर लागू होगा जिनका उत्पादन ब्रिटेन में भी किया जा सकता है। 2025-26 में भारत से ब्रिटेन को होने वाले लोहे, इस्पात और उनसे बने उत्पादों का निर्यात 89.34 करोड़ डॉलर रहा जो ब्रिटेन को होने वाले कुल 13.4 अरब डॉलर के माल निर्यात में एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा है।