कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी

भोपाल [ महामीडिया] 

ईरान युद्ध से पहले कच्चे तेल की जो कीमतें थीं वैश्विक बाजार में कीमतें उसी स्तर पर आ गयी हैं। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड ऑयल 72 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। यह वही भाव (72.29 डॉलर) है जो युद्ध शुरू होने से एक दिन पहले 27 फरवरी को था। होर्मुज रूट से गुजरने वाले जहाज की संख्या बढ़ने लगी है। सोमवार के बाद से करीब 80 जहाज इस होर्मुज से गुजर चुके हैं। हालांकि यह संख्या युद्ध से पहले रोजाना 100 से ज्यादा जहाजों से कम है। कच्चा तेल पृथ्वी की गहराइयों से निकाला जाने वाला एक प्राकृतिक, अनशोधित तरल पदार्थ (पेट्रोलियम) है। यह हाइड्रोकार्बन का मिश्रण होता है और इसे रिफाइनरियों में संसाधित करके पेट्रोल, डीजल, और केरोसिन जैसे ईंधन और प्लास्टिक व अन्य उत्पाद बनाए जाते हैं।

सम्बंधित ख़बरें