इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के सामान से सीमा शुल्क समाप्त

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के सामान से सीमा शुल्क समाप्त

भोपाल [ महामीडिया]  

केंद्र सरकार ने देश में स्मार्टफोन, लैपटॉप, वियरेबल्स (स्मार्टवॉच, फिटनेस बैंड) और स्मार्ट टीवी जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज बनाने में उपयोग होने वाले सामान से सीमा-शुल्क ड्यूटी हटा दी है। इससे स्मार्टफोन, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी सस्ते हो सकते हैं। अब डिस्प्ले असेंबली, लीथियम-आयन सेल और इंडक्टर कॉयल मॉड्यूल के मैन्युफैक्चरिंग में  उपयोग होने वाले सामानों पर सीमा-शुल्क  नहीं लगेगी। सरकार ने घरेलू प्रोडक्शन को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक इन कंपोनेंट्स पर मिलने वाली यह छूट अगले 3 साल से ज्यादा 31 मार्च, 2029 तक प्रभावीरहेगी। सरकार के इस कदम का उद्देश्य देश के भीतर इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों के प्रोडक्शन को तेज करना और कंपनियों की लागत को कम करना है।

सम्बंधित ख़बरें