फोर्ड मोटर कंपनी का तीसरा कार्यालय कोयंबतूर में खुला

फोर्ड मोटर कंपनी का तीसरा कार्यालय कोयंबतूर में खुला

भोपाल [ महा मीडिया] 

फोर्ड मोटर कंपनी ने अपनी दीर्घकालिक रणनीति के तहत भारत में एफबीएस के तीसरे केंद्र के रूप में कोयंबतूर में नया कार्यालय शुरू किया है।भारत में कंपनी की लगभग 50 प्रतिशत वृद्धि तकनीक, डेटा साइंस और डेटा एनालिटिक्स के क्षेत्रों में होगी। कोयंबतूर में नया कार्यालय खोलने का उद्देश्य कंपनी के वैश्विक संचालन को और अधिक मजबूत बनाना है। यह कार्यालय एसवीबी टेक पार्क में है और यह फोर्ड के अकाउंटिंग, क्रेडिट, ट्रेजरी तथा कारोबारी परिचालन से जुड़ी वैश्विक टीमों के लिए समर्पित केंद्र के रूप में काम करेगा। नए कार्यालय में लगभग 800 कर्मचारियों के बैठने की व्यवस्था है जिनमें से शुरुआत में 600 से अधिक कर्मचारी कोयंबतूर में काम करेंगे।

सम्बंधित ख़बरें