आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट

आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट

भोपाल [ महामीडिया] भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज  मुक्त व्यापार समझौता साइन होगा। दिल्ली में भारत मंडपम में होने वाले इस कार्यक्रम में  केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री टॉड मैक्ले शामिल होंगे। इस समझौते का मुख्य उद्देश्य अगले पांच सालों में बायलेटरल ट्रेड को दोगुना करना है । इस समझौते के तहत न्यूजीलैंड अगले 15 सालों में भारत के मैन्युफैक्चरिंग, सर्विस और इनोवेशन सेक्टर में  निवेश करेगा। इससे भारत में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। मुक्त व्यापार समझौता दो या अधिक देशों के बीच होने वाली एक ऐसी संधि है जिसके तहत दोनों देश एक-दूसरे के बीच वस्तुओं और सेवाओं के आयात-निर्यात पर लगने वाले सीमा शुल्क  कर और अन्य व्यापारिक बाधाओं को कम या पूरी तरह खत्म कर देते हैं। 

 

सम्बंधित ख़बरें