भारी बारिश से सूरत अस्त-व्यस्त

भारी बारिश से सूरत अस्त-व्यस्त

भोपाल [ महामीडिया] 

गुजरात के सूरत में 36 घंटे में 18 इंच बारिश हुई है। शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए है। सड़कों पर कारें बह गईं। बाढ़ प्रभावित इलाकों से करीब 2100 लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया है ।सूरत और नवसारी में स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी बंद रखे गए हैं। लोगों से बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की गई है। गुजरात के सूरत में बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं और लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते शहर के मुख्य रास्तों, सड़कों और अंडरपास में भारी जलभराव हो गया है जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।

सम्बंधित ख़बरें