भारत के विदेशी मुद्रा लेन-देन में 52 प्रतिशत की वृद्धि
भोपाल [ महामीडिया] रिजर्व बैंक के विदेशी मुद्रा लेन-देन से होने वाले लाभ में वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान सालाना 52 प्रतिशत की वृद्धि हुई। जारी वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2025-26 में विदेशी मु्द्रा लेन देन से 1.69 लाख करोड़ रुपये का लाभ हुआ जबकि यह वित्त वर्ष 2024-25 में 1.11 लाख करोड़ रुपये था। संपत्ति पक्ष में यह वृद्धि घरेलू निवेश में 44.9 प्रतिशत, सोने में 63.8 प्रतिशत और विदेशी निवेश में 7.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी के कारण हुई।