भारतीय दवा बाज़ार में ग्यारह प्रतिशत की वृद्धि
भोपाल [ महामीडिया]
भारत का दवा बाजार एक बार फिर मजबूती के साथ आगे बढ़ता दिख रहा है। मार्च 2026 में भारतीय दवा बाजार ने सालाना आधार पर 10.7 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की। पूरे वित्त वर्ष 2026 में यह ग्रोथ 9.9 प्रतिशत रही जबकि चौथी तिमाही में बाजार ने 11.6 प्रतिशत की तेज रफ्तार पकड़ी। कुल मिलाकर बाजार का आकार इस सेक्टर की मजबूत स्थिति को दिखाता है।इस ग्रोथ के पीछे सबसे बड़ा हाथ उन दवाओं का रहा जो लंबी बीमारियों के इलाज में काम आती हैं। क्रॉनिक थेरेपी की दवाएं मार्च में करीब 14 प्रतिशत बढ़ीं इसके मुकाबले एक्यूट बीमारियों की दवाएं सिर्फ 8 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ पाईं। खासकर सांस से जुड़ी दवाओं की कमजोर मांग ने इस सेगमेंट को पीछे खींच लिया। बाजार का बड़ा हिस्सा अभी भी एक्यूट दवाओं का है लेकिन उनकी धीमी चाल अब साफ नजर आने लगी है।